Home About-us Privacy Policy Contact-us Services

Thursday, March 26, 2015

तरूण सागर जी महाराज के कहे कुछ पंक्तियों के अँश in hindi

ad+1

तरूण सागर जी महाराज के कहे कुछ पंक्तियों के अँश :-

नयी सदी से मिल रही, दर्द भरी सौगात!
       बेटा कहता बाप से, तेरी क्या औकात!!
अब तो अपना खून भी, करने लगा कमाल!
      बोझ समझ माँ-बाप को, घर से रहा निकाल!!
पानी आँखों का मरा, मरी शर्म औ लाज!
      कहे बहू अब सास से, घर में मेरा राज!!
भाई भी करता नहीं, भाई पर विश्वास!
     बहन पराई हो गयी, साली खासमखास!!
मंदिर में पूजा करें, घर में करें कलेश!
      बापू तो बोझा लगे, पत्थर लगे गणेश!!
बचे कहाँ अब शेष हैं, दया, धरम, ईमान!
      पत्थर के भगवान हैं, पत्थर दिल इंसान!!
पत्थर के भगवान को, लगते छप्पन भोग!
      मर जाते फुटपाथ पर, भूखे, प्यासे लोग!!
फैला है पाखंड का, अन्धकार सब ओर!
     पापी करते जागरण, मचा-मचा   कर शोर!
पहन मुखौटा धरम का, करते दिन भर पाप!
     भंडारे करते फिरें, घर में भूखा बाप!!

0 comments:

Post a Comment

Home About-us Privacy Policy Contact-us Services
Copyright © 2014 Power of Thoughts | All Rights Reserved. Design By Blogger Templates